क्या है जीएसटी? जीएसटी एक एकीकृत टैक्स व्यवस्था है। केंद्र और राज्य अलग-अलग विभिन्न मदों पर सर्विस टैक्स, सेल्स टैक्स, वैट, एक्साइज ड्यूटी जैसे अप्रत्यक्ष कर वसूलते थे। अब इन सभी करों को जीएसटी में समाहित कर दिया गया है। भारत में जीएसटी की चार दरें तय की गई हैं, ये दरें हैं 5, 12, 18 और 28 फीसदी। इसके अतिरिक्त कुछ वस्तुओं पर सेस लगाने की व्यवस्था भी लागू की गई है। फिलहाल पेट्रोल, डीजल और शराब को जीएसटी से बाहर रखा गया है। हमने आप के लिए विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाले टैक्स रेट की पूरी लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट की मदद से यह जानने में आसानी होगी कि इस नई कर व्यवस्था में आपको किस वस्तु या सेवा के लिए कितना टैक्स और सेस देना होगा। इन चीजों पर सरकार ने घटाया जीएसटी इंसुलिन पर 12% से घटाकर 5% स्कूल बैग्स पर 28% से घटाकर 18% एक्सरसाइज बुक्स पर 18% से घटाकर 12% कंप्यूटर प्रिंटर 28% से घटाकर 18% अगरबत्ती पर 12% से घटाकर 5% काजू पर 12% घटाकर 5% डेंटल वैक्स पर 28% से घटाकर 8% प्लास्टिक बेडस्पर 28% से घटाकर 18% प्लास्टिक टर्पोलिन पर ...
Best Hindi Tricks And Offers